इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसाः पूर्व गृहमंत्री की बेटी सहित तीन की मौत
इंदौर
पूर्व गृहमंत्री बालाबच्चन की बेटी और उसके दोस्त युवक का जन्मदिन मनाकर खुशी-खुशी लौट रहे थे लेकिन यह खुशी ज्यादा देर टिक न सकी और दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री की बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। दरअसल जल्दबाजी और तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित कार एक खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे की सूचना जब तीनों के परिवारों को लगी तो कोहराम मच गया। डीसीपी जोन-1 कृष्णलाल
चंदानी ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 5.15 बजे की है। तेजाजी नगर ब्रिज के पास महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के सामने नेक्सान कार (एमपी 13 जेडएस 8994) खड़े हाईवा ट्रक में जा घुसी। कार की रफ्तार बेहद तेज थी। ट्रक से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए। कार में पूर्व गृहमंत्री बालाबच्चन की बेटी
प्रेरणा (26) निवासी स्कीम नंबर 74, प्रखर कासलीवाल (27) निवासी कनाड़िया, मनसंधु (26) निवासी भंवरकुआं और अनुष्का राठी (24) निवासी अमर ग्रीन कॉलोनी सवार थे। हादसा इतना दर्दनाक था कि प्रेरणाबच्चन, मनसंधु, प्रखर कासलीवाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही एसीपी रविंद्र बिरवाल, टीआई देवेंद्र मरकाम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।