छत में शिक्षक ने लगाया क्लास, शिक्षक को आता देख छात्र ने लगा दी छलांग, दोनों पैर टूटे
छुरा। छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सांकरा स्थित हाई स्कूल में बीते दिनों को नवमी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की स्कूल की छत से कूदने से दोनों पैर टूटने का मामला सामने आया है। मामला कुछ इस प्रकार हुआ कि दसवीं कक्षा की छात्र-छात्राओं की क्लास सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के के देवांगन हाईस्कूल के छत के ऊपर दो दिन से क्लास लगा रहे थे। और वही नवमी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र टेमन लाल गंधर्व अपने दो दोस्तों के साथ ऊपर छत पर देखने चले गए उसी समय वहां पर शिक्षक आ गए शिक्षक को देख छात्र उतरने के चक्कर में छत से चलांग लगा दी जिससे उसकी दोनों पैर बुरी तरीका से क्षतिग्रस्त हो गया और टूट गया इन दिनों छात्र घर में इलाज करवा कर आराम ले रहा है पर है और अर्ध वार्षिक की पेपर भी नहीं दिला सका। पर गौर करने वाली बात यह है कि शिक्षकों को क्लास की बजाय छत में कक्षा लगाने की क्या जरूरत थी। दूसरी बात छात्र जब वहां पहुंचा
शास हाई स्कूल सांकरा
तो उसे सीढ़ी से उतरने देना था, और कूदने वा छलांग लगाने से मना करना था। पर शिक्षक ने छात्र की हालत को देखते हुए तुरंत उसे
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुका ले जाएगा वहां से फिर गरियाबंद रेफर किया फिर उसे नयापारा के एक निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज कराया गया और फिर बाद में अस्पताल पहुंचकर शिक्षक देवांगन ने घायल छात्र को 1 हजार की आर्थिक सहायता की, इस प्रकार विद्यालय प्रबंधन की घोर लापरवाही की वजह से एक छात्र को अर्ध वार्षिक परीक्षा से वंचित होना पड़ा । और खेलने कूदने वा पढ़ने के उम्र में दोनों पैर तुड़वाकर घर में बैठा हुआ है। इस प्रकार शिक्षकों की लापरवाही की वजह से और गैर जिम्मेदार हरकत की वजह से आज
एक छात्र के साथ ऐसी घटना हुई वह इस बारे में जब शिक्षक के के देवांग से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 9 वी कक्षा का छात्र टेमन लाल गंधर्व बहुत ही बदमाश किस्म का छात्र है। उसकी बदमाशी के कारण पूरा विद्यालय परेशान होता है । शिक्षको की बात नहीं मानता है। और उनकी इन्हीं हरकतों की जानकारी हमने अपने उनके पालकों को भी दी है। मैं उसे सीढ़ी से उतरने के लिए बोला था, पर वह छत से उतरते समय गिर गया।
वही इस बारे में संस्था के प्राचार्य नीना नरवरे,,, से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 9 वी का छात्र टेमन बहुत ही बदमाश है हम लोग की बातें नहीं सुनता जिसकी वजह से उसकी बदमाशियां की जानकारी हमने उसके पालक और प्रबंधन समिति को भी दी है उसे दिन शिक्षक देवांगन छत में 10 वी की क्लास लगाए थे। उसके बाद वहां रीशेष के टाइम यह घटना हो गई तुरंत उसे इलाज के लिए हम लोग अस्पताल ले कर गए थे।