कवर्धा
अपराध: आरोपी ने अपनी 14 वर्षीय प्रेमिका, राजबाई गोड़, की कथित रूप से उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह उससे शादी करने से मना कर रही थी.
हत्या के बाद: आरोपी ने जुर्म छिपाने के इरादे से शव को उसी दुपट्टे से बांधकर एक पेड़ पर लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या लगे.
गिरफ्तारी: पुलिस ने इस वारदात के 8 साल बाद मुख्य आरोपी और एक अन्य सह-आरोपी को पकड़ा है. मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है.
दरअसल, 17 मई 2017 को थाना कुकदूर क्षेत्र के कोलिहामाड़ा नाला के पास भेलवा पेड़ पर राजबाई गोड़ की लाश लटकी मिली थी। स्थानीय लोगों ने लाश मिलने की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण गला दबाने से दम घुटना बताया। इसके आधार यह स्पष्ट हुआ कि मामला आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का है। किसी ने मारकर लाश को पेड़ पर लटका दिया है।
2025 में खोली गई ब्लाइंड मर्डर केस की फाइल
कुकदूर पुलिस ने 27 मई 2017 को अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच तेज की। पुलिस ने उस दौरान जांच की, लेकिन हत्या का खुलासा नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने जिले में ब्लाइंड मर्डर केस की फाइल 2025 में दोबारा खोली।
कुकदूर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का रिकॉर्ड खंगाला। जिस पर संदेह था, उस चश्मदीद महिला से कड़ाई से पूछताछ हुई। पहले चश्मदीद ने गुमराह करने की कोशिश, लेकिन बाद में पूरी सच्चाई बताई। चश्मदीद ने बताया कि शादी नहीं करने.