1ja
महकाखुर्द के पास बड़ा हादसा: अवैध मुरुम के लिये जा रहे हाइवा की चपेट में आया युवक, पैर बुरी तरह कुचला
महकाखुर्द क्षेत्र में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। अवैध मुरुम परिवहन में लगे एक हाइवा वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा महकाखुर्द के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन अवैध रूप से मुरुम परिवहन कर रहा था और तेज रफ्तार में था। इसी दौरान डुंडेरा निवासी युवक, जो पल्सर बाइक से जा रहा था, हाइवा की चपेट में आ गया।
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, उसका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही उतई पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया
स्थानीय लोगों ने अवैध खनन और तेज रफ्तार भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि लगातार ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।
सरपंच ने ये कहा
क्षेत्र मे अवैध रूप से मुरुम खनन अधिक होने के कारण अधिक मात्रा मे लापरवाही पूर्वक भारी वाहन चलते हैँ जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैँ अवैध खनन बंद हो
अर्चना यादव, सरपंच महकाखुर्द