बड़ी खबर -विधायक सहित जनपद अध्यक्ष, जनपद, जिला पंचायत सदस्य भी नहीं आये, हॉस्पिटल लोकार्पण बुजुर्ग से कराना पड़ा,,, नाराजगी

क्षेत्रीय विधायक से होना था लोकार्पण,,, नहीं पहुचे कोई जनप्रतिनिधि, नाराजगी
पूर्व गृहमंत्री, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, सहित कोई नहीं पंहुचा

भाजपा नेताओं ने किया कार्यक्रम का बायकाट – भारी नाराजगी

चर्चा हैँ की कार्यक्रम मे एक कांग्रेसी नेता को बुलाये जाने के सभी आमंत्रित भाजपाई नेताओं ने कार्यक्रम का बायकाट कर दिया गया,, हालांकि इसकी कोई नेता ने पुष्टि नहीं किया गया,, बल्कि यह चर्चा आम होती रही

विधायक ललित चंद्राकर के हाथो होना था लोकार्पण, जिसे गांव के बुजुर्ग से कराना पड़ा, – अंजोरा ख मे नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण कार्यक्रम था जिसमे अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से कराया जाना था, विशेष रूप से जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सहित अन्य भाजपा नेता लोग नहीं पहुंचे, कांग्रेस नेता राकेश हिरवानी ही पहुचे,

नहीं आये क्षेत्रीय विधायक, सहित अन्य नेता – कार्यक्रम मे कुछ अनकही के कारण durg ग्रामीण के विधायक सहित जनपद अध्यक्ष, सदस्य जिला सदस्य भी नहीं आये,,, जिससे पूर्व गृहमंत्री भी इस कार्यक्रम से दुरी बनाना उचित समझा

जिससे गांव के बुजुर्ग के हाथो हुई लोकार्पण
ग्राम अंजोरा ख में लंबे समय से प्रतीक्षित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को उद्घाटन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं बीएमओ निकुम एनएल बंजारे ने कहा कि भवन की कमी के कारण यह केंद्र पहले शुरू नहीं हो पा रहा था। पूर्व मितानिन भवन का उपयोग कर तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह संभव हो सका है। उन्होंने नए भवन के लिए प्रस्ताव जल्द भेजने का आश्वासन देते हुए कहा कि नया भवन

जल्द बन सकेगा।

बंजारे ने गंभीर बीमारियों के दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी मितानिन बहनों के उत्कृष्ट सहयोग की सराहना की। जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी ने कहा कि व्यक्ति के पास सुख-संपदा हो, लेकिन स्वास्थ्य नहीं तो सब व्यर्थ है। यहां तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। सेजेस की प्राचार्य संगीता साहू ने भी स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। सरपंच संतोष सारथी ने बताया कि ग्रामीणों को लंबे समय से इस स्वास्थ्य केंद्र की जरूरत महसूस हो रही थी। संचालन पूर्व जनपद उपाध्यक्ष महेंद्र सिन्हा, शिक्षक जन्मेजय साहू ने किया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच भोलाराम सोनी, समाजसेवी गुलाब देवांगन, चंद्रकांत देवांगन, सुखदेव यादव, मुकेश साहू, पंच ममता साहू, करण वैष्णव, केसरी देवांगन, सविता साहू, हेमंत देशमुख, यशवंत देशमुख, तारेंद्र देशमुख, गायत्री मढ़रिया, गौतम साहू, प्रगति वैष्णव, खुशबू साहू, गार्गी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top