पडोसी करता था उसकी पत्नी से हंसकर बात,पति से बर्दास्त नहीं हुआ,,कुल्हाड़ी से मार डाला,,, शक या प्यार बनी मौत का कारण

पत्नी से बात देख भड़का पति, पड़ोसी को उतार दिया मौत के घाट।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी से बात करने पर पति ने पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काट डाला। पड़ोसी का आरोपी के घर आना-जाना था। वह आरोपी की पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करता था। इस बात से नाराज होकर उसने पड़ोसी की हत्या कर दी।

आरोपी ने पड़ोसी के सिर और चेहरे पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी का है।

पड़ोसी को घर के पास बाड़ी में ले गया और वहां कुल्हाड़ी से वार ले ली जान।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार ग्राम गनियारी निवासी नंदकुमार पटेल (39 वर्ष) पत्नी और दो बच्चे के साथ रहता था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार पटेल का खून से सना शव देखा। लाश उसके घर से कुछ दूरी पर पड़ोसी जयकंवर के घर के पास बाड़ी में पड़ी हुई थी।

नंदकुमार के चेहरे और सिर पर गहरे जख्म थे, जिससे साफ पता चलता है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही करतला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया।

जांच के दौरान आरोपी के घर पहुंचा स्निफर डॉग

जांच के दौरान स्निफर डॉग ‘बाघा’ घटनास्थल से सीधे पड़ोसी जयकंवर के घर पहुंच गया। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ और उससे पूछताछ शुरू की गई।जिससे आरोपी ने अपराध स्वीकार किया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top