डेसिंग लुक मे नजर आये, कचरा बीनने वाला धूम, सोसल मिडिया ने बदली जिंदगी,,, अब अलग ही

आजकल सोशल मीडिया पर अगर आप स्क्रॉल करेंगे, तो हर जगह एक ही लाइन गूंज रही है- ‘किरीस का गाना सुनेगा… दिल ना दिया, ले बेटा!.’ ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म ‘कृष’ का यह पुराना गाना अचानक फिर से ट्रेंड कर रहा है. लेकिन इसके पीछे कोई बड़ा स्टार या प्रमोशन नहीं, बल्कि झारखंड के जमशेदपुर का एक साधारण लड़का है, जिसे लोग प्यार से ‘वायरल बॉय धूम’ या ‘धूम’ कह रहे हैं. उसका असली नाम पिंटू प्रसाद है. एक छोटे से वीडियो ने उसे रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया.

वीडियो में पिंटू बड़े जोश और कॉन्फिडेंस के साथ लोगों से पूछता है ‘किरीस का गाना सुनेगा?” और फिर अपना वर्जन गाता है: ‘दिल ना दिया… ले बेटा’ उसकी मासूमियत, भोलापन और अनोखा स्टाइल देखकर कोई भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता. उसके पास न मोबाइल है, न कोई बड़ा सेटअप, फिर भी उसका कॉन्फिडेंस कमाल का है. यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि लाखों लोगों ने इस पर रील्स, मीम्स और शॉर्ट्स बनाए. इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक सब जगह छा गया.

हंसी के पीछे छुपा है गहरा दर्द
पिंटू की मुस्कुराहट और मस्ती देखकर लगता है कि वह बहुत खुश है, लेकिन उसकी जिंदगी की सच्चाई सुनकर दिल दुखी हो जाता है. पिंटू प्रसाद की उम्र करीब 32 साल है, हालांकि चेहरे की मासूमियत की वजह से वह काफी छोटा लगता है. बचपन में ही उसकी मां उसे और पिता को छोड़कर चली गई फिर पिता ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन सौतेली मां ने पिंटू को अपनाने से इनकार कर दिया. कुछ समय बाद पिता का भी निधन हो गया और पिंटू पूरी तरह अनाथ हो गया. सौतेली मां ने भी उसे त्याग दिया अब उसके पास सिर्फ चाचा-चाची हैं, जो कभी-कभी हालचाल पूछ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top