पिता ने 170 दिन बाद देखते ही गले लगा कर दिया प्यार,अभूतपूर्व स्वागत किया गया, जाम की स्थिति भी बनी, चैतन्य ने कहा

चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से करीब 170 दिन बाद रिहा हो गए हैं। जेल के बाहर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे हैं। चैतन्य के स्वागत के लिए ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे हैं।

पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से करीब 170 दिन बाद रिहा हो गए हैं। चैतन्य बघेल जेल से अपने घर के लिए जा रहे हैं हैं, लेकिन सड़क पर भीड़ से ट्रैफिक जाम रहा।


चैतन्य बघेल ने कहा कि बदले की कार्रवाई की गई है। राजनीति द्वेष में कार्रवाई की गई है। यहां कोई कार्यकर्ता नहीं है। सभी लोग मेरे भाई, चाचा और भाई लोग हैं। अभी किसी से मिल नहीं पाया हूं। अब मिलूंगा। न्यायालय का बहुत बहुत धन्यवाद। आप सभी का भी शुक्रिया।

भूपेश बघेल ने कहा कि यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से ED, IT और EOW का दुरुपयोग किया गया, वह आज उजागर हो गया है। केंद्र और राज्य सरकार की जांच एजेंसियों का राजनीतिक उद्देश्य से इस्तेमाल किया गया है।

बघेल ने कहा कि उनके बेटे की गिरफ्तारी एक साजिश के तहत की गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top