दुर्ग मे नाबालिक ने लगाई फांसी,सुसाइड नोट मे लिखा sorry मम्मी पापा, मै जो कर रही हू वो….

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 16 साल की लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा। मैं जो कर रही हूं, वह सही नहीं है, लेकिन फिर भी मैं आत्महत्या कर रही हूं। प्लीज मुझे माफ कर देना। मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई।

जानकारी के मुताबिक, लड़की के पिता सरकारी वकील हैं। मां सरकारी टीचर हैं, जबकि उसके चाचा राहुल गोस्वामी यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हैं। शुक्रवार शाम को घटना के समय उसकी दादी घर पर थीं। बाकी परिवार बाहर था। घटना मोहन नगर पुलिस स्टेशन इलाके के शंकर नगर की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top