फिर नौकरी खरीदने के चक्कर मे फंसा युवक 6 लाख से अधिक ठगाया,आबकारी विभाग मे चाहता था जॉब, दुर्ग का मामला

आबकारी विभाग में नौकरी लगाने झांसा दे ठेकेदार ने ठगे 6.50 लाख

विभाग की चयन सूची में नाम नहीं आने पर की पुलिस में शिकाय

धमधा पुलिस ने कम्प्युटर ऑपरेटर की शिकायत पर आबकारी विभाग में ठेकेदारी करने वाले ओमकार सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हैं। ठेकेदार ने आबकारी विभाग में सिपाही की नौकरी लगाने का झांसा देकर 6.50 लाख रुपए ठग लिए। चयन सूची में नाम नहीं आने पर कम्प्यूटर ऑपरेटर ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को प्रार्थी घनश्याम सोनकर निवासी सोनकर पारा धमधा ने बताया कि

वह नांदगांव नगर पालिका में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। यहीं पर आरोपी ओमकार सिन्हा से उसकी पहचान हुई थी। आरोपी ने झांसा दिया था कि वह आबकारी विभाग में नौकरी लगवा देगा। आरोपी के झांसे में आकर उसने पैसा दे दिया। यहीं नहीं उसके साथ शुभम, गजेंद्र, प्रियांषु, हेमसिंह और नागेश ने भी पैसा दिया था। आरोपी ने सभी से कुल 6.51 लाख रुपए नौकरी लगाने के नाम पर ले लिए थे। पैसा देने के बाद भी सभी का आबकारी विभाग में नौकरी नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार देर शाम को

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top