ऑनलाइन प्रिंटर माँगा कर यूट्यूब से सीखा, कर्ज से छुटकारा पाने रची नकली नोट की कहानी, पत्नी ने पूरा साथ दिया,,, रानीतराई साप्ताहिक बाजार

रानीतराई थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को हिरासत में लिया है।

यूट्यूब से सीखा बनाना आरोपी औऱ उसकी पत्नी ने मोबाइल से यूट्यूब के माध्यम से पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली उसके बाद ही नकली नोट बनाने की कला को अंजाम दिया

ऑनलाइन मंगाया गया प्रिंटर
नोट छापने ke लिये प्रिंटर और जरुरी डिवाइज भी ऑनलाइन मंगाई गयी फिर कई बार ट्राई करते हुए सही छपाई भी कर डाली

कर्ज ने बढ़ाया नकली नोटों के तरफ
आरोपी अरुण का कर्ज लगातार बढ़ने के कारण शॉर्टकट रास्ता अपनाया जिससे कर्ज से छुटकारा पा सके

कई बाजारों मे खपा चुके थे नोट

आरोपी बाजारों में सब्जी और अन्य सामान खरीदकर असली नोट के बजाय जाली नोट थमा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे और घर से 500, 200 और 100 रुपये के कुल 1 लाख 70 हजार 500 रुपये के नकली नोट, कलर फोटो कॉपी प्रिंटर और कागज बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को रानीतराई साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम बाजार पहुंची और जांच शुरू की। इसी दौरान अरूण कुमार तुरंग और उसकी पत्नी राखी तुरंग को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ा गया।
शिकायतकर्ता तुलेश्वर सोनकर (40 वर्ष), निवासी ग्राम सिलपट, थाना भखारा, जिला धमतरी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रानीतराई बाजार में सब्जी बेचने आया था। शाम करीब 5.30 बजे एक व्यक्ति और महिला ने उससे 60 रुपये का मटर और मिर्च खरीदा और बदले में 500 रुपये का नोट दिया। उसने बाकी पैसे लौटा दिए और नोट गल्ले में रख लिया। कुछ समय बाद मंडी के एक व्यापारी ने बताया कि बाजार में नकली नोट चल रहे हैं। इस पर उसने गल्ले में रखे नोटों की जांच की, जो देखने और छूने में ही नकली प्रतीत हो रहे थे।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने न केवल शिकायतकर्ता, बल्कि बाजार के कई अन्य व्यापारियों—भावेश देवागंन, आदो राम बेलवाकुदा, दीपक साहू, संतोष देवागंन, शीतल यादव, चंद्रिका बाई, रोहित सोनकर और भूपेंद्र पटेल—से भी सामान खरीदकर नकली नोट दिए थे।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रानीतराई में अपराध क्रमांक 123/2025 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 178, 179, 180, 181 और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।


पूछताछ के दौरान आरोपी अरूण कुमार तुरंग ने नकली नोट छापने और बाजारों में चलाने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उसने ऑनलाइन माध्यम से कलर प्रिंटर, फोटो कॉपी मशीन और कागज मंगवाए थे। इनकी मदद से 500 रुपये के नोट की फोटो कॉपी कर नकली नोट तैयार किए गए। आरोपी पहले पाटन साप्ताहिक बाजार में और बाद में रानीतराई बाजार में नकली नोट चला चुका था। घटना के दिन वह करीब 5200 रुपये के जाली नोट लेकर बाजार पहुंचा था।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के निवास ग्राम सोनपैरी, मुजगहन, जिला रायपुर में विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान कलर फोटो कॉपी मशीन, कागज और 1 लाख 65 हजार 300 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। मौके से जब्त 5200 रुपये को मिलाकर कुल 1 लाख 70 हजार 500 रुपये के नकली नोट जब्त किए गए हैं।
फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
आरोपी:
अरूण तुरंग, उम्र 50 वर्ष
राखी तुरंग, उम्र 40 वर्ष
निवासी – ग्राम सोनपैरी, मुजगहन, जिला रायपुर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top