बलौदाबाजार के कसडोल में पराली की आग में जिंदा जली महिला, मौत।
खेत मे पराली के जलने के कारण महिला की मौत, पहले पराली के धुएँ से महिला का बेहोस होना बताया गया, महिला लगातार 2 घंटे तक जली बताया जा रहा हैँ क्यों औऱ कैसे हुआ अभी जाँच बाकि हैँ मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम प्रभा साहू (50) है, जो कसडोल के ग्राम सेल की रहने वाली थी। आग की लपटों में महिला की डेडबॉडी पूरी तरह से जल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।