माना टीआई ने जूते-कैप उतारकर पं. शास्त्री के पैर छुए, लाइन अटैचर
)रायपुर एयरपोर्ट पर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन के दौरान टीआई मनीष तिवारी द्वारा किए गए विशेष सम्मान का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीआई को लाइन अटैच कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें माना थाना प्रभारी टीआई मनीषतिवारी पं. शास्त्री के सामने जूते उतारते, टोपी निकालते और फिर उनके चरण स्पर्श करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी लाल उमेद सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। सरकारी वर्दी में व्यक्तिगत श्रद्धा का इस तरह प्रदर्शन अनुशासनहीनता माना गया। जांच के दौरान टीआई मनीष तिवारी को लाइन अटैच करने के आदेश जारी किए गए। टीआई मनीष तिवारी रायपुर के माना थाने में पदस्थ थे।