पैसा औऱ नौकरी,,, 3.5 लाख मे पुलिस की नौकरी पक्की, न पैसा मिला, न , मोरीद निवासी युवक पर 13 साल बाद 420 का मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस भर्ती के नाम पर 3.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह घटना 2012 की है, जिसमें एक परिवार को नौकरी का झांसा देकर उनकी जमा-पूंजी हड़प ली गई। 13 साल बाद पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद अब इस मामले में धारा 420 (ठगी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पीड़ित दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम डूडेंरा का निवासी है। वर्ष 2012 में बलौदाबाजार जिले में पुलिस भर्ती निकली थी। इसी दौरान पीड़ित की पहचान पड़ोसी गांव के शोभाराम साहू से हुई। आरोपी शोभाराम ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए पुलिस विभाग में सीधी पहुंच का दावा किया और पीड़ित के बेटे को आरक्षक पद पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

आरोपी ने नौकरी लगवाने के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित परिवार ने अपने बेटे के भविष्य की उम्मीद में 8 जून 2012 को यह रकम आरोपी को सौंप दी।

पुलिस थाना भिलाई नगर ने केस दर्ज कर लिया hai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top