रिसाली ब्रेकिंग -jवेलरी दुकान से टॉप्स चोरी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार, सीसी टीवी मे आयी, पलक झपकते ही गायब की

सोने के टॉप्स किए चोरी फुटेज से पकड़ाई

नेवई थाना अंतर्गतरिसाली स्थित ज्लेवरी दुकान से सोने के टॉप्स चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गहना चुराते हुए महिला दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी संगीता कोठारी को गिरफ्तार कर लिया है। महावीर कॉलोनी दुर्ग निवासी सुजल जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि कृष्णा टॉकिज रोड रिसाली में मेरी ज्वेलरी दुकान है।

17 दिसंबर की दोपहर करीब 1 बजे एक महिला सोने का टाप्स खरीदने पहुंची। मैंने अलग-अलग डिजाइन के टॉप्स उसे दिखाए। महिला को एक टॉप्स पसंद आया। उसके वजन के आधार पर कीमत बताने के लिए कैलकुलेटर लेने पीछे मुड़ा, ठीक उसी समय महिला ने एक जोड़ी

सोने के टाप्स छुपाकर अपने पास रख लिया। इसके बाद बिना खरीदी किए चली गई। उसके जाने के बाद जब मैंने गहने के डिब्बों का वजन किया तो 45 हजार रुपए कीमत की 4 ग्राम की एक जोड़ी टॉप्स कम मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया। दुकान में लगे सीसीटीवी चेक करने पर संदेही महिला चोरी करते दिखी। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान संगीता कोठारी (31 वर्ष) के रूप में हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top