Crpf जवान की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी ठोंकर
बिलासपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक CRPF जवान की मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CRPF जवान मनीष कुमार आदिले छुट्टी पर घर आया था। गुरुवार (18 दिसंबर) तड़के वो गुरु घासीदास जयंती समारोह मनाकर लौट रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया।