बिलासपुर में धान खरीदी में गड़बड़ी कर शासन को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही के खरीदी केंद्र में ऑपरेटर ने 920 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी की, जिसकी कीमत 28 लाख 52 हजार रुपए बताई जा रही है। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मस्तूरी के मैनेजर सुशील पनोरे ने पुलिस से लिखित की थी। द्व इसमें बताया गया कि सेवा सहकारी समिति एरमसाही के धान खरीदी केंद्र में खरीफ वर्ष 2025 के दौरान गंभीर अनियमितता की गई है। यहां जांच में धान खरीदी केंद्र में 920 क्विंटल धान की कमी पाई। कंप्यूटर ऑपरेटर कांशी राम खूंटे ने फर्जी तरीके से धान की खरीदी की है। जबकि, भौतिक सत्यापन के दौरान 28 लाख 52 हजार रुपए की हेराफेरी पकड़ी गई।