सतनाम भवन , मुख्यमंत्री ने दिए 50 लाख का डोम निर्माण, 10 लाख हर साल मिलेगा समिति को, जयंती के लिए, खुशवंत साहेब भी पहुचे

बाबा गुरु घासीदास की 269वीं जयंती गुरुवार को दुर्ग-भिलाई समेत जिलेभर में मनाई गई। इस अवसर पर भिलाई के सेक्टर-6 सतनाम भवन में आयोजित गुरु घासीदास जयंती और गुरु पर्व समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी के दर्शन किए। पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता के लिए सुख-समृद्धि मांगी।

मुख्यमंत्री ने गुरु घासीदास सेवा समिति की मांगों का जिक्र करते हुए सतनाम भवन सेक्टर-6 में डोम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए और हर साल बाबा की जयंती पर आयोजन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18वीं सदी में जब समाज में छुआछूत और भेदभाव चरम पर था, तब बाबा गुरु घासीदास ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया और मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर मानवता को नई दिशा दी। केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत ने सतनाम के मार्ग पर लोगों से खानी और बानी को सही रखने की सलाह दी। समारोह में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक रिकेश सेन, गुरु घासीदास सेवा समिति के अध्यक्ष बीएल कुरें, सांवला राम डाहरे, जिपं अध्यक्ष सरस्वती बंजारे व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top