भिलाई 3 -सोमनी रोड मे भीषण हादसा, दो लोगो की मौत, एक गंभीर,रेत से भरे ट्रक के चपेट मे आये, लोगो ने गुस्से दिखाया


सोमनी–भिलाई 3 रोड पर भीषण हादसा, दो की मौत, एक गंभीर

भिलाई। सोमनी–भिलाई 3 मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेत से भरे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेत से भरा ट्रक सोमनी से भिलाई की ओर जा रहा था। उसी दौरान भिलाई 3 से सोमनी होते हुए गनियारी जा रहे तीन लोग बाइक पर सवार थे। मेहंदीबाड़ी के पास अचानक ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवती भूमिका (गनियारी निवासी) और युवक सुमित की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं बाइक पर सवार सरोज (गनियारी निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि भूमिका और सरोज नौकरी के सिलसिले में भिलाई 3 गई थीं। लौटते समय उन्होंने लिफ्ट ली, जिस पर सुमित उन्हें बाइक से छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top