बीएसपी मे इन दिनों बाइक चोरो से मजदूरी औऱ कर्मचारी परेशान है लगातार चोरी की घटना के भी व्यवस्था नहीं सुधरी एक कर्मचारी को बाइक स्टैंड मे रख कर ड्यूटी करने जाते है लेकिन छुट्टी के बाद जब लौटे तो वाहन गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
प्लांट के अंदर से हो गई बाइक चोरी
दूसरी घटना बीएसपी प्लांट के अंदर की है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ऊर्जा प्रबंधन विभाग (ईएमडी) में कार्यरत रमनी सुब्रमणियन ने बताया कि 13 दिसंबर की शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद उन्होंने अपनी हीरो होंडा पैशन प्रो (क्रमांक CG 07 AB 0650) को एसएमएस-2 गैस होल्डर के सामने खड़ा कर हैंडल लॉक किया था और कार से घर चले गए थे। 15 दिसंबर की सुबह जब ड्यूटी पर पहुंचे तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी वाहन नहीं मिला।
एक ही दिन दोनों पीड़ित पहुंचे थाने
बाइक चोरी की दो घटनाएं एक साथ भिलाई के भट्ठी थाने में दर्ज की गई। दोनों मामलों में पीड़ितों ने 17 दिसंबर को भट्ठी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
कर्मचारियों का कहना है कि प्लांट जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में इस तरह की घटनाएं होना चिंताजनक है। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन से पार्किंग स्थलों पर निगरानी बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।