साले ने कर बड़ा कांड, बहन के ज़ेवर को दोस्त के साथ मिलकर चुराया फिर बाद मे उसी ज़ेवर को जुआ मे हारा, गिरफ्तार

दीदी जीजा के घर आये साले ने कर दिया बड़ा काम, दीदी जीजा के अनुपस्थिति मे दोस्त के साथ मिलकर नगदी पैसा औऱ ज़ेवर चोरी कर जुए मे हार गए

मामला हाउसिंग बोर्ड की है जहाँ जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है सुरेश sahu, ने जुए मे हार को कबूला

संदेह के आधार पर पुलिस ने भाई को लिया था हिरासत में
मामला दर्ज होते ही जामुल पुलिस और एसीसीयू यूनिट की
संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने
प्रार्थी के साले सुरेश साहू की गतिविधियों पर नजर रखी।
लगातार पतासाजी के बाद 16 दिसंबर को पुलिस ने सुरेश
साहू को जामुल क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में
उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
गिरवी में जेवर रखा खेला जुआं, पूरे पैसे गंवाए
आरोपी सुरेश साहू ने पुलिस को बताया कि उसने अपने
साथी खिलेश्वर देशमुख के साथ मिलकर वारदात की थी।
चोरी किए गए सोने के जेवरात को पावर हाउस क्षेत्र स्थित
एक ज्वेलरी दुकान में गिरवी रख दिया गया था, जबकि चोरी
की नकदी रकम जुए में हार जाने की बात कही गई। आरोपी
के मेमोरण्डम बयान के आधार पर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान
संचालक सतीश ठोसर को भी हिरासत में लिया।
पुलिस ने चोरी के सामान को किया जब्त
पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से सभी चोरी के सामान सोने का
नेकलेस, मंगलसूत्र और बच्चे की सोने की चैन बरामद की,
जिनकी कीमत करीब एक लाख अस्सी हजार रुपए आंकी
गई है। इसके अलावा 70 हजार रुपए नकद भी जब्त किए
गए। इस तरह कुल ढाई लाख रुपए की चोरी की संपत्ति
बरामद कर ली गई। जामुल थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह
ने बताया कि चोरी की संपत्ति को गिरवी रखने के मामले में.पुलिस ने मामले मे fir कर कार्यवाही कर दिया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top