बड़ी खबर – जिला सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष बन सकते प्रीतपाल बेलचंदन, लगातार बधाई, औपचारिकता बाकी, इन्होने की पुष्टि


दुर्ग की राजनीति से बड़ी खबर

प्रीतपाल बेलचंदन को फिर मिल सकती है जिला सहकारी बैंक दुर्ग की कमान, आदेश आज संभव

दुर्ग।
दुर्ग जिले की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला सहकारी बैंक दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन को एक बार फिर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। जिलेभर में इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है, वहीं सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है।

दुर्ग जिले में सहकारिता क्षेत्र में सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके प्रीतपाल बेलचंदन को दोबारा यह दायित्व मिलने की संभावनाएं प्रबल बताई जा रही हैं। लगातार मिल रही बधाइयों से यह संकेत मिल रहा है कि आदेश आज शाम तक जारी हो सकता है

इस संबंध में उनके पुत्र एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन ने बताया कि लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं, जिससे स्पष्ट है कि निर्णय लगभग तय है। उन्होंने कहा,

“आज शाम तक आदेश आने की पूरी संभावना है। हमारे लिए यह निश्चित रूप से खुशी की बात होगी।”

उल्लेखनीय है कि प्रीतपाल बेलचंदन इससे पहले भी कई बार जिला सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस शासनकाल के दौरान वे कुछ विवादों में भी रहे, लेकिन इसके बावजूद भाजपा सरकार में उनकी राजनीतिक और संगठनात्मक पकड़ मजबूत बनी रही है।

अब सभी की निगाहें औपचारिक आदेश पर टिकी हैं, जो दुर्ग जिले की सहकारी राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव ला सकता है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top