आचार्य युवराज पाण्डेय की कार को ट्रक ने मारी टक्कर
सातवीं बार हमले का आरोप, जान का खतरा बताया
गरियाबंद। जिले में एक बार फिर आचार्य युवराज पाण्डेय पर हमले का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना को लेकर युवराज पाण्डेय ने इसे सुनियोजित हमला बताया है और कहा है कि यह उन पर किया गया सातवां हमला है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में वे बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी कार को नुकसान पहुंचा है।
आचार्य युवराज पाण्डेय का कहना है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और वे पहले भी कई बार हमले का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह दुर्घटना थी या साजिश।
।