पूरई मे महिला की हत्या कर जलाई लाश,इलाके मे सनसनी, पुलिस जुटी जाँच मे,,, मौक़े मे चप्पल औऱ हथियार मिले

“पूरई दुर्ग में महिला की हत्या कर शव जलाने का मामला”
ब्रेकिंग न्यूज़

पूरई दुर्ग क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को जला दिए जाने का मामला सामने आया है। महिला का शव इतनी बुरी तरह से जला हुआ है कि उसके सीने की हड्डियाँ तक दिखाई दे रही हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर लगातार जांच में जुटी हुई है और मृत महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है, ताकि मामले की आगे की कड़ी जोड़ी जा सके।

घटनास्थल से एक धारदार हथियार और एक चप्पल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला को रात में पैरा (भूसा) का उपयोग कर जलाया गया, क्योंकि मौके पर पैरा के अवशेष भी मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि शव को जलाने के लिए पैरा का ही इस्तेमाल किया गया है।

मामले का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top