दुर्ग ग्रामीण में कांग्रेस क़ी सेक्टर में बैठक का दौर,पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिया संघठन मजबूती का मन्त्र

दुर्ग ग्रामीण में कांग्रेस की सेक्टर कमेटी बैठकें, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिया संगठन मजबूती का मंत्र

उतई। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत उतई विश्राम गृह, डुमरडीह सेक्टर, खम्हरिया सेक्टर एवं कोकड़ी सेक्टर की संगठनात्मक बैठकों में शिरकत की।
बैठक में संगठन सृजन अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए श्री साहू ने कहा कि सेक्टर कमेटी की बैठक लगातार लेनी है। जो कार्यकर्ता काम नहीं करना चाहता, उसे बदलकर नया सक्रिय कार्यकर्ता जोड़ें। कमेटी में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और सभी पुराने जनप्रतिनिधियों को जोड़ें। कागज में कार्यकर्ता न बनाएं, शो-पीस कार्यकर्ता नहीं चाहिए। धरातल में जाकर काम करें। नेता न बनें, कार्यकर्ता बनकर काम करें और संगठन को मजबूत करें, ताकि आने वाले चुनावों में काम करने में आसानी हो। नए मतदाताओं का नाम जोड़ने का काम गंभीरता से करें।बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रिवेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग राकेश हिरवानी, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डिकेंद्र हिरवानी, जनपद सदस्य झमित गायकवाड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बंजारे, बहादुर नेताम, अरुण वर्मा, द्वारिका साहू, जनार्दन साहू, चुन्नी लाल चन्द्राकर, रोशन साहू, घनश्याम गजपाल, जामवंत गजपाल, सरपंच चुम्मन यादव, जगदीश साहू सहित सभी सेक्टर प्रभारी गण, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top