पंचायत धनोरा में सादगी एवं उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती
उतई। ग्राम पंचायत धनोरा में आज शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती सादगी और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस मौके पर मनेश कुमार साहू ,चेतन साहू, मोतीलाल साहू, दिनेश कुमार साहू, श्रीमती सीमा मधुकर, लिलेश्वरी साहू, केशरी साहू, राम प्यारी ठाकुर, उषा साहू, खेमलाल चौहान और राजेंद्र साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे। सभी ने महात्मागांधी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।