बोरीगारका की रामकथा में पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, आचार्य युवराज पाण्डेय से लिया आशीर्वाद
दुर्ग। बोरीगारका में आयोजित रामकथा में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पहुंचे। उनके पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया।
इस दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आचार्य युवराज पाण्डेय के चरण स्पर्श कर राज्य की उन्नति एवं प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। आचार्य युवराज पाण्डेय ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
रामकथा में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन स्थल पर रिकॉर्ड भीड़ नजर आई, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।