उतई से डुंडेरा के बिच शनि मंदिर के पास अज्ञात महिला का लाश देखा गया,बहकर आयी है ऐसा अंदेशा

तंदुला नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनीडुंडेरा के पास शनिदेव मंदिर के समीप नहर में दिखाई दिया शव, पुलिस जांच में जुटीडुंडेरा क्षेत्र में शनिदेव मंदिर के पास तंदुला नहर में रविवार को एक अज्ञात महिला का शव दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की नजर नहर में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि शव पानी के बहाव के साथ बहकर यहां तक पहुंचा होगा। हालांकि, शव की पहचान और घटना की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। महिला की पहचान तथा उसकी मौत के कारणों सहित अन्य पहलुओं का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top