
,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पटेल ने पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू क़ी उपस्थिति मे कमर कसी।
रिसाली / आगामी रिसाली नगर निगम चुनाव मे कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत दर्ज करने क़ी मुहीम पर ब्लॉक कांग्रेस 6 ने कमर कस ली है ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने डुंडेरा के वार्ड 35,36 जोरातराई के 37 एवं पूरेना के 38,39,40 पर लगातार बैठक कर चुनावी तैयारियो का जायजा लिया उनके साथ पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लगातार बैठकों मे शामिल रहे
।
हर बूथ मे होंगे 12 कांग्रेस सिपाही – ताम्रध्वज साहू
पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मन्त्र दिया क़ी हर बूथ मे 12 कार्यकर्ताओ क़ी तैनाती होंगी जो लगातार वोटरो पर नजर रखेगी साथ मे प्रचार प्रसार का जिम्मा भी इनके हाथ मे रहेगा हर बूथ इसके लिये तैयारी कर ली गयी है एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है
कांग्रेस हर वार्ड मे मजबूत है हमारी जीत सुनिश्चित है
दिनेश पटेल
ब्लॉक कांग्रेस 6 के अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा क़ी कांग्रेस क़ी स्थिति इन 6 वार्डो मे बेहतर है जिसमे हमारी जीत सुनिश्चित है हर कार्यकर्ता हमारा नेता है जो परिवर्तन करने का हौसला रखता है,पटेल ने गुटबाजी के सवाल पर किसी प्रकार क़ी गुटबाजी को नकार दिया है,सभी कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे है
ये प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
ब्लॉक कांग्रेस 6 के अध्यक्ष दिनेश पटेल के अध्यक्षता मे हुए इस बैठक मे पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, रामेश्वरी दिवाकर गायकवाड,हेमीन चतुर्वेदी,जोन अध्यक्ष शीतल यादव,प्रभारी श्यामल राव,जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू,पार्षद रोहित धनकर,तरुण बंजारे,मनोज बंजारे,भेमशंकर टावरे,मोहन यादव, ईश्वर साहू,मनहारण साहू,हुलाराम,जिनट साहू,चंदू,छंगा लाल साहू,श्रीराम,सत्यप्रकाश,उतरा साहू,चेतन साहू,पार्वती महानन्द,रंजिटा बेनुआ,प्रदीप चटर्जी,सूरजकांत,जि सूर्यप्रकाश,नरेश निहाल,राजकुमार यादव,भुवन नाग पुनाराम साहू उपस्थित थे
