
दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित सिरसा गेट अंडरब्रिज में सोमवार सुबह सड़क हादसे में बुलेट सवार 20 वर्षीय करण वर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान ग्राम सोमनी निवासी करण वर्मा के रूप में हुई है। करण कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और दो भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे की खबर परिवार तक पहुंचने के बाद घर में शोक का माहौल है।
