
हथखोज में मयूरा कंपनी में लोहे की प्लेट मजदूर के सीने पर गिरी, मौत काम के दौरान हादसा, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया आरोप
हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित मयूरा कंपनी में शनिवार सुबह काम के दौरान भारी लोहे चंद्रशेखर सिंह की प्लेट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब संयंत्र में लोहे के भारी सामान की हैंडलिंग का काम चल रहा था। प्लेट मजदूर के सीने पर जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सहकर्मियों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सुपेला के शास्त्री नगर स्थित
बीएम शाह अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। मृतक की पहचान बिहार के सीवान जिला निवासी चंद्रशेखर सिंह (46) के रूप में हुई है। वह बीते करीब 1 जुलाई से कंपनी में काम कर रहा था। हादसे के बाद परिजन कंपनी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और 20 लाख रुपए नगद मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक मयूरा कंपनी में
इससे पहले फरवरी में काम के दौरान महिला मजदूर आरती साहू के हाथ पर लोहे का एंगल स्क्रैप गिर गया था। शिकायत के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने कंपनी संचालक और ठेकेदार के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 (ए) और 289 के तहत मामला दर्ज किया था। अब एक और मजदूर की मौत के बाद कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में है। इधर परिजनों का आरोप है कि हादसा प्रबंधन की लापरवाही से हुआ। उन्होंने जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों के सामने आरोप लगाए। परिजन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग रखी है।
