महज 10 लोगो से शुरु कर, आज लाखो लोग स्वत् जुड़ बना संघठित साहू समाज,जिसके संस्थापक रहे उत्तम साव, जिनके पुण्यतिथि पर कल,होगा बड़ा कार्यक्रम

महज 10 लोगो को जोड़कर बनाया उत्तम साव ने समुह,वही आज बना लाखो का साहू समाज।

पवन बंजारे, / मुक पत्रिका

उत्तम साव स्मरण दिवस पर सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

दुर्ग। खोपली गांव का एक व्यक्ति जिसकी सोच सबसे अलग, प्रसिद्ध चिकित्सक,उत्तम साव, ने महज 10 लोगो को जोड़कर साहू समाज का स्थापना किया था जो आज पुरे प्रदेश मे अपनी मजबूत समाजिक सरचना के लिये जाने जाते है जो हर गाँव मे अपने समाज को जोड़े रखा है जिसकी कल पुण्यतिथि है उसकी याद मे कल वृहद रूप से कार्यक्रम है

समाज ने दिया है,समाज रत्न का सम्मान

साहू समाज क़ी आधार शिला रखने वाले उत्तम साव को समाज द्वारा समाज रत्न प्रदान कर समाज का सर्वश्रेष्ट सम्मान दिया गया

हर वर्ष होता है कार्यक्रम,समाजिक लोगो,पत्रकारों एवं उत्कृष्ट कार्यों को मिलता सम्मान

उत्तम साव संस्थापक साहू समाज के स्मरण दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में दुर्ग जिले के तहसील अध्यक्षों, दुर्ग ग्रामीण तहसील के परिक्षेत्रीय अध्यक्षों, पत्रकारों, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

ये होंगे अतिथि

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ताम्रध्वज साहू शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू करेंगे।
कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक गुण्डरदेही डॉ. दयाराम साहू, पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्पकला बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन दीपक साहू, प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के महामंत्री राजेश साहू एवं जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नन्दलाल साहू उपस्थित रहेंगे।
वहीं विशेष अतिथियों में तहसील दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष पी.आर. साहू, जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रद्धा साहू, जनपद पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, जनपद सदस्य ढालेश साहू एवं ग्राम पंचायत चिरपोटी की सरपंच पूजा चन्द्राकर शामिल होंगी।
कार्यक्रम के आयोजक परिक्षेत्रीय साहू समाज अध्यक्ष घनश्याम गजपाल होंगे। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top