
खारुन नदी में बाइक फिसलने से हादसा, एक युवक की मौत
दुर्ग। रानीतराई थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम खारुन नदी के ओदरागहन एनीकट पर हादसा हो गया। एनीकट पार करते समय काई के कारण बाइक फिसल गई, जिससे बाइक सवार दो युवक नदी में गिर गए।
हादसे में एक युवक ने बाइक पकड़कर अपनी जान बचा ली, जबकि दूसरा युवक तेज बहाव में बह गया। शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने सुरेंद्र कुमार यादव (38) का शव बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार घटना 17 सितंबर की शाम करीब 6 बजे हुई। दोनों युवक धमतरी जिले के तर्रा गोंदी गांव के निवासी थे और विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम देखने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों ओदरागहन एनीकट से खारुन नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक फिसलने से दोनों नदी में गिर गए।
