वार्ड 37 में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव पर प्राणघातक हमला
नगर निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 37 में शनिवार सुबह भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव पर एक युवक द्वारा कटर से हमला किए जाने की खबर सामने आई है। हमले में राजेंद्र सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद समर्थकों में रोष देखा जा रहा है। समर्थकों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है।
बताया जा रहा है कि हमला जोरातराई क्षेत्र के एक युवक द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, हमला किस कारण से किया गया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
हमले की वजह अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी
घटना को लेकर उतई पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी तथा हमले के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।