वार्ड 35 से शिवकुमारी जोशी की दावेदारी मजबूत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रिसाली। रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 35, डुंडेरा से आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से सतनामी समाज की महिला अध्यक्ष शिवकुमारी जोशी की दावेदारी चर्चा में है। महिला नेतृत्व और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उनकी दावेदारी को भाजपा के भीतर मजबूत माना जा रहा है।
शिवकुमारी जोशी को महिला शक्ति के प्रतीक के रूप में वार्ड 35 से चुनावी मैदान में उतरने की संभावित दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। उनकी सामाजिक भूमिका और क्षेत्र में सक्रियता के कारण समर्थकों में उत्साह नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनकी दावेदारी का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की ओर से मजबूत प्रत्याशी के रूप में आगे बढ़ाने की बात कही है।
अब निगाहें भाजपा के प्रत्याशी चयन पर टिकी हैं। यदि शिवकुमारी जोशी को पार्टी से मौका मिलता है, तो वार्ड 35 डुंडेरा में मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।