महापौर निर्मल कोसरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी,प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष बनाये गए

निर्मल कोसरे बने प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थक और महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति का आदेश दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से जारी किया गया है। निर्मल कोसरे की नियुक्ति के बाद कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग में नई जिम्मेदारी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
निर्मल कोसरे के समर्थकों में खुशी की लहर है। नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top