दुर्ग में स्कूल और यात्री बस ड्राइवर नशे में मिले
स्कूली बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की कार्रवाई
दुर्ग में यातायात पुलिस ने सोमवार को चिखली चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर नशे की हालत में बस चलाने वाले दो ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की।
जांच के दौरान कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 07 CT 0968 का ड्राइवर नशे की हालत में बस चलाते मिला। इसके अलावा दुर्ग रोडवेज की यात्री बस क्रमांक CG 07 E 1762 का ड्राइवर भी नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा गया। यह बस दुर्ग से कवर्धा के बीच संचालित होती है।
यातायात पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय भेज दिया।
यातायात पुलिस की कार्रवाई से बस चालकों में हड़कंप
इधर रिसाली मे आयोजित होने वाले पोला उत्सव मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी 10 सितंबर को शामिल होंगे