महिलाओ का सम्मान ही साहू समाज क़ी असली पहचान,परम्परा को जीवित रखना भी जरुरी -रमशीला साहू

नगर साहू समाज उतई ने धूम-धाम से मनाया तीजा मिलन,,

उतई-नगर साहू समाज उतई के तत्वावधान में माँ कर्मा सामुदायिक भवन शीतला नगर में तीजा मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई । कार्यक्रम का शुरुआत माँ कर्मा माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह के दौरान समाज की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और समूह नृत्य पेश किए। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक पकवानों पर आधारित ‘व्यंजन की बगिया’ रही, जहाँ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद देखने को मिली।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, पायल साहू, सुनीति साहू, नगर पंचायत उतई की अध्यक्ष सरस्वती साहू, लक्ष्मी साहू, भुनेश्वरी साहू एवं राधिका नगर साहू समाज के अध्यक्ष किशोर साहू ,सचिव गिरीश साहू ,द्वारिका साहू, खूबी साहू, बृज मोहन साहू ,आदि उपस्थित थे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top