रील बनाने वाली तीनों लैब टेक्निशियन को गंवानी पड़ी नौकरी
रील बनाना पड़ा भारी, नोटिस के बाद HLL लाइफकेयर लिमिटेड ने तीनों को किया बर्खास्त
दुर्ग/भिलाई। लैब में रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर साझा करने का मामला अब कार्रवाई तक पहुंच गया है। लैब में रील बनाने वाली तीनों महिला टेक्निशियन को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, मामले में पहले संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया था। रील बनाने की गतिविधि को कार्यस्थल की गरिमा और अनुशासन के विपरीत माना गया। नोटिस के बाद HLL लाइफकेयर लिमिटेड ने तीनों लैब टेक्निशियन की सेवाएं समाप्त कर दीं।
वहीं, सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज की ओर से भी मामले में कार्रवाई की गई है। अस्पताल परिसर में इस तरह की रील बनाने को गलत मानते हुए कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था।