प्राथमिक शाला डुंडेरा को नये मिला नवनिर्मित शाला भवन क़ी चाबी, पूर्व गृह मंत्री ने काटा फीता, पार्षद रोहित धनकर रहे मौजूद

नये प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण, जर्जर भवन से मिली मुक्ति
डुंडेरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के नये भवन का लोकार्पण पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के कर कमलों से हुआ जिसकी लागत लगभग 30 लाख है अध्यक्षता स्थानीय पार्षद रोहित धनकर ने किया, वही विशिष्ट अथिति के रूप मे समाजसेवी रमेशवरी दिवाकर गायकवाड, समाज सेवी सतीश यादव, चंद्रशेखर चंद्राकर ने किया

प्राथमिक शाला अपने जर्जर भवन मे बच्चों को पढ़ा रहे थे जिससे अब पहली से पाँचवी तक के बच्चों को अब नये भवन मे बैठकर पढ़ाई करेंगे, इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा क़ी कांग्रेस क़ी सरकार हमेशा से शिक्षा को प्राथमिकता देती आ रही है जिससे सभी को बराबरी का अवसर प्राप्त होता था शिक्षा को सरल सहज और उपयोगी बनाना ही असली विकास का परिचायक है जिससे एक व्यक्ति पूरी जीवन शिक्षा का उपयोग कर अपने जीवन का आनंद ले पाता है इसलिए शिक्षा के लिये हमेशा समर्पित रहना चाहिए, उसी प्रकार अध्यक्षता कर रहे रोहित धनकर ने कहा क़ी नये भवन क़ी नितांत आवश्यक थी जो कांग्रेस शासन मे मंत्री रहते हुए ताम्रध्वज साहू द्वारा दिया गया था जिसे आज स्कूली बच्चे को सौपा गया जिससे अब नये भवन मे पढ़ाई कर सकेंगे
इस अवसर पर

ये प्रमुख रहे उपस्थित

कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से पार्षद रोहित धनकर, अशोक साहू, खुमान यादव, रोमशंकर यादव, उमाशंकर साहू, चेतन साहू, समाजसेवी सतीश यादव, विजय साहू, संजय साहू, राकेश विश्वकर्मा, मनोज बंजारे, धनेश्वर साहू, वही शिक्षक के रूप मे नीलकमल साहू उपस्थित थे कार्यक्रम संचालन खुमान यादव द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन संजय साहू द्वारा किया गया,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top