भव्य सामाजिक संगोष्ठी – आमंत्रण सभी आदरणीय समाज प्रमुखों, पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध जनों को सादर जय सतनाम।आपको अत्यंत हर्ष के साथ आमंत्रित किया जाता है कि गुरु घासीदास सेवा समिति, सेक्टर 6, भिलाई के तत्वावधान में एक भव्य सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज को वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाना और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजना है।इस वैचारिक समागम में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति, अनुभव और मार्गदर्शन सादर प्रार्थनीय हैं। संगोष्ठी के मुख्य विषय एवं एजेंडा :समाज एकीकरण: आपसी समन्वय, सांगठनिक मजबूती और सामाजिक समरसता पर विशेष विमर्श।संस्कार एवं संस्कृति पर विस्तृत चर्चा: सतनाम पंथ के सिद्धांतों के अनुरूप जन्म से लेकर मृत्यु तक के समस्त संस्कारों (जैसे छठी, विवाह, चौका आरती,आरती पूजा और अंत्येष्टि आदि) के पारंपरिक स्वरूप, रीति-रिवाजों की शुद्धता और वर्तमान समय में उनके सरलीकरण व एकरूपता पर प्रबुद्ध जनों द्वारा गहन मंथन। कार्यक्रम का विवरण:दिनांक: 7 जून 2026दिन: रविवार समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक स्थान: सतनाम भवन, सेक्टर 6, भिलाई दुर्ग (छत्तीसगढ़) विशेष आमंत्रित वर्ग समाज प्रमुख एवं पदाधिकारी आदरणीय भंडारी एवं साटीदार गण क्षेत्र के सम्मानित पंच एवं सरपंच गण विभिन्न सामाजिक समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मंचासीन अतिथिगण:मुख्य अतिथि माननीय राजमहंत श्री डोमन लाल कोसेवाड़ा जी अध्यक्षता माननीय श्री बी. एल. कुर्रे जी विशिष्ट अतिथि माननीय श्री सांवला राम डहारे जी, माननीय श्री एल. एल. कोसले जी(कार्यक्रम में समाज के अन्य प्रबुद्ध जनों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।)