पूर्व एल्डरमैन तरुण बंजारे के नेतृत्व मे मनाई बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर क़ी जयंती, जीने का समानता अधिकार जनता को दिए,,,

डुंडेरा मिनिमाता चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों—समानता, शिक्षा और न्याय—को याद किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने समाज में जागरूकता और अधिकारों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं।इस दौरान प्रगतिशील सतनामी समाज दुर्ग के युवा अध्यक्ष पवन बंजारे,ज़ोरातराई के छाया पार्षद मनोज बंजारे ,जीनत साहू,ईश्वर साहू,मोनू तिवारी,लोमन सोनी,चंदूलाल मोहन यादव, दिनेश बंजारे, लोमन सोनी, ईश्वर sahu, टीकाराम बंजारे सहित ग्रामीण उपस्थित थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top