विश्वमहिला दिवस -22 मार्च को होगा जीविका स्वसहायता समुह बोरसी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश क़ी मंत्री लक्ष्मी राजवाडे होंगे शामिल, उत्कृष्ट लोगो का सम्मान होगा

जीविका स्व सहायता समूह बोरसी एवं हमर हटरी परिवार बोरसी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिनाँक 22 मार्च 2026 दिन रविवार को तुलसी पैलेस धनोरा, दुर्ग में किया जा रहा जिसके मुख्य अतिथि माननीय लक्ष्मी राजवाड़े जी महिला एवं बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय ललित चंद्राकर जी विधायक दुर्ग ग्रामीण, उपाध्यक्ष छ. ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण होंगे कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती सरस्वती बंजारे जी अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती अलका बाघमार महापौर नगर पालिक निगम दुर्ग, श्रीमती रमशीला साहू पूर्व केबिनेट मंत्री, श्रीमती रजनी बघेल समाजसेवी, पद्मश्री डॉ उषा बारले, सुश्री डॉ रुखमणी चतुर्वेदी मिनीमाता सम्मानित, श्रीमती रुलेश्वरी बंजारे जी सरपंच धनोरा एवं अतिथि के रूप में श्री सुरेंद्र कौशिक जी, जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्ग, श्री नन्दलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, श्री शीतल कोठारी जी अध्यक्ष सतनामी समाज दुर्ग, श्री प्रदीप चंद्राकर अध्यक्ष कुर्मी समाज दुर्ग, श्री बोधन राम यादव, अध्यक्ष यादव समाज दुर्ग एवं विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों का सानिध्य मिलेगा। जीविका स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती ललेश्वरी साहू नें बताया कि इस दौरान रेड ड्राप फ्रेंड्स क्लब एवं युवा शक्ति संगठन के सहयोग से रक्तदान शिविर प्रातः 10 बजे प्रारम्भ हो जायेगा जिसमें सभी रक्तवीरों को हेलमेट एवं सम्मान पत्र प्रदान किया जायेगा। अतिथियों का आगमन 12-3 बजे तक होगा जिनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे भाइयों एवं बहनों सहित मीडियाकर्मीयों का सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के कला को मंच मिलेगा तथा उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top