डुंडेरा में पांच दिनों से जलापूर्ति ठप,पानी की व्यवस्था चरमराई,पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे के साथ महिलाएं पहुँची निगम कार्यालय
कल तक पानी सप्लाई प्रारम्भ करने की मिली आश्वाशन
उतई – नगर पालिक निगम रिसाली के ग्रामीण वार्ड 35 व 36 डुंडेरा में पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति बाधित है, जिससे क्षेत्रवासियों को गंभीर जल समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण महिलाएं पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे के नेतृत्व में नगर निगम रिसाली कार्यालय पहुंचीं और आयुक्त के नाम प्रभारी उपअभियंता को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग निगम प्रशासन से की है।पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया कि डुंडेरा में अमृत मिशन योजना के अंतर्गत मोरिद जलाशय से पूरे गांव में जलापूर्ति की जाती है। मोरिद फिल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण प्रारंभ में दो दिनों के शटडाउन की सूचना दी गई थी, किंतु पांच दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है।लगातार पांच दिनों से पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामवासियों को दैनिक जरूरतों के साथ-साथ त्योहारी सीजन में विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पानी सप्लाई नही होने के कारण हैंडपंपो में दबाव बढ़ गया है जिसे हैंडपंप भी बंद हो गए है जिससे भरी त्योहार में वार्डवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।इस दौरान ईश्वर साहू,मोनू तिवारी,लूलेश्वर,जानकी साहू,हेमा यादव,दिनेश्वरी डहरिया,प्रतिमा नायक,टिकेश्वरी साहू,वंदना साहू,रूखमणी,पार्वती,इंद्राणी,गोरी,कुंती धनकर,सोहद्रा देवांगन,दिलेश्वरी,मुकुंद,कुमारी,चम्पा यादव,अनुसूइया साहू,राधिका सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।