तरुण बंजारे बने ब्लॉक 6 कांग्रेस कमेटी मे महासचिव,पूर्व मे निभा चुके अनेक जिम्मेदारियां, पूर्व गृहमंत्री ने दी बधाई

तरुण बंजारे बने ब्लॉक कांग्रेस महासचिव,पूर्व में भी अनेक पदों का कर चुके है निर्वहन

उतई-जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 6 रिसाली के कार्यकारणी का घोषणा किया गया है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर के अनुमोदन पर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने नियुक्ति आदेश जारी किए है,जिसमे डुंडेरा निवासी तरुण बंजारे को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी है।ज्ञात है कि नवनियुक्त महासचिव तरुण बंजारे ने पूर्व में नगर निगम रिसाली व भिलाई में एल्डरमेन,जिला दिशा कमेटी में सांसद प्रतिनिधि,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनु,जाति प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव व समन्वयक,जोन कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में महासचिव बनने पर तरुण बंजारे ने प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र साहू,जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top