मँडई एक परम्परा जिसे जीवित रखना हमसब की जिम्मेदारी -सतीश यादव, डुंडेरा मँडई शामिल हुए समाजसेवी, रंग सरोवर के साथ सम्मानित हुए सेवभावी

मँडई परम्परा को जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी – सतीश यादव
डुंडेरा में आयोजित मँडई महोत्सव एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी सतीश यादव ने कहा कि मँडई हमारी सांस्कृतिक पहचान है, इसे जीवित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसी परम्पराएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पार्षद रोहित धनकर ने कहा कि मँडई हमारी पुरातन परम्परा है,

जो लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करती है। वहीं अध्यक्षता कर रहे पार्षद विक्रम चंद्राकर ने कहा कि मँडई के अवसर पर गांव में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना भी गांव के विकास का हिस्सा है, जो समाज को प्रेरणा प्रदान करता है।


कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मनोज बंजारे, गोविन्द राम साहू, विधायक प्रतिनिधि, जीनत साहू, अशोक साहू, ओंकार साहू, दिवाकर गायकवाड, पार्वती कुर्रे, दुर्गेश साहू, संजीत विश्वकर्मा, गीतेशवरी बघेल, गौकरन साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, तरुण बंजारे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


वहीं कार्यक्रम में सदस्य के रूप में उत्तरा साहू, इंद्रजीत सोनवानी, बाबूलाल साहू, अशोक साहू, उमाशंकर साहू, पुकेश शर्मा, डोमेन्द्र सोनू साहू, चेतन साहू एवं ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top