प्री वेडिंग शूट पर साहू समाज का पूर्ण प्रतिबन्ध, समाज ने इसे फिजूलखर्ची समझा, प्रदेश अध्यक्ष ने लिया फैसला

छत्तीसगढ़ साहू समाज ने प्री-वेडिंग शूट पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने समाज में बढ़ती दिखावटी संस्कृति और फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्री-वेडिंग शूट को पूरी तरह बैन करने का फैसला लिया है। यह निर्णय शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया गया।
बैठक में प्रदेशभर से सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस दौरान समाज की वर्तमान स्थिति, बदलते सामाजिक संस्कार, बढ़ते दिखावे और अनावश्यक खर्च पर गंभीर चर्चा की गई। प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू ने बताया कि गहन विचार-विमर्श के बाद समाजहित में यह निर्णय लिया गया है।
साहू समाज हमेशा से सादगी, संस्कार और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा है। लेकिन वर्तमान समय में दिखावे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज की मूल परंपराओं को कमजोर कर रही है। ऐसे में यह फैसला समाज को फिर से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top