उतई थाना के सेलुद मे बेचने के फिराक मे थे नशीली दवा,धान मण्डी के पास सपराये, तीन युवक //प्रतिबंधित दवा का कर रहे थे सौधा

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ट्रामाडोल युक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बड़ी खेप बरामद की गई है। यह कार्रवाई 9 जनवरी 2026 को ग्राम सेलुद स्थित धान मंडी के पास की गई।

उतई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीले रंग की मोटरसाइकिल में सवार कुछ युवक धान मंडी के पास नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम त्रिलोकी यादव (27), निवासी ग्राम सेलुद थाना उतई जिला दुर्ग, चेमन विश्वकर्मा (20) और हकीम खान (24), दोनों निवासी इंदिरा नगर कुरूद, थाना कुरूद जिला धमतरी बताया।

रायपुर से मंगाता था प्रतिबंधित नशीली दवाएं

पूछताछ में त्रिलोकी यादव ने बताया कि उसने ये टेबलेट हकीम खान से 500 रुपये में खरीदी थीं। वहीं चेमन विश्वकर्मा और हकीम खान ने खुलासा किया कि नशीली टेबलेट रायपुर के संजय नगर क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद कैश से मंगाई जाती थीं, जिन्हें कुरूद लाकर सप्लाई किया जाता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top