रिलायंस बायोगैस प्लांट किसानों का पैरा मुफ्त उठा कर गैस बना
एसडीएम पाटन को सौंपा गया ज्ञापन, एक सप्ताह में मूल्य तय नहीं हुआ
उतई, 8 जनवरी। ग्राम जामगांव एम स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज के बायोगैस प्लांट द्वारा किसानों से पैरा मुफ्त में उठाए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर स्थानीय किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज किसानों से बिना भुगतान के पैरा लेकर उसका उपयोग गैस निर्माण में कर रही है और मुनाफा कमा रही है, जो किसानों के साथ सोधा अन्याय है।
इस संबंध में पूर्व अध्यक्ष भाजपा उत्तर मंडल पाटन लोकमणि चंद्राकर के नेतृत्व में किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पाटन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि किसान कड़ी मेहनत से धान की फसल उगाता है और धान कटाई के
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की
इस अवसर पर उत्तर पाटन के पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, मध्य पाटन मंडल पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, उपाध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग हर्षा चंद्राकर जय नारायण वर्मा, दुष्यंत शर्मा, राजू साहू सरपंच, महेद्र वर्मा, कृष्णा हरबंश सरपंच, हरि शंकर साहू कमलनारायण वर्मा, रमाकांत यादव, लीलाराम चंद्राकर, हेमंत कुमार सेन, राकेश चंद्राकर, चंचल यादव, अखिल चंद्राकर, तोरण नेताम, राकेश कुमार साहू सरपंच, मनीष कोसले प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बाद पैरा का उपयोग पशुओं के चारे के रूप में किया जाता है। बायोगैस प्लांट की स्थापना के बाद किसानों को उम्मीद थी कि पैरा का भी उचित मूल्य मिलेगा, लेकिन कंपनी द्वारा पैरा मुफ्त में उठाया जाना किसानों के साथ धोखा है।