सतनाम भवन मे होगा तीन दिवसीय गुरुघासीदास जयंती, खेलकूद, रक्तदान, साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन भी होगा, सीएम 18 को आएंगे

गुरु घासीदास सेवा समिति सेक्टर–6 भिलाई द्वारा तीन दिवसीय जयंती समारोह का आयोजन

भिलाई। गुरु घासीदास सेवा समिति, सेक्टर–6 भिलाई के तत्वावधान में बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम गुरु घासीदास भवन, सेक्टर–6 भिलाई में आयोजित होगा, जिसमें पूजा-अर्चना, सतनाम संदेश, भव्य शोभायात्रा, स्वास्थ्य शिविर सहित विविध सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियाँ संपन्न होंग

सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन शामिल होंगे।
प्रथम दिवस, 14 दिसंबर (रविवार) को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद, रंगोली एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
द्वितीय दिवस, 17 दिसंबर (बुधवार) को प्रातः 10 बजे से सायं 8 बजे तक सतनाम संदेश भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो सतनाम भवन प्रांगण से प्रारंभ होकर घड़ी चौक, जी.ई. रोड, सेंटर एवेन्यू, मुर्गा चौक, मरोदा मैत्री गार्डन चौक सहित विभिन्न चौकों से होते हुए पुनः सतनाम भवन में समापन होगी।


तृतीय दिवस को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर प्रातः 10 बजे पवित्र गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मंच से पंथी चौका, मंगल भजन एवं सतनाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। दोपहर 1 बजे सतनाम भवन के ऊपर स्थित जोड़ा जैतखाम में श्वेत पताका का विधिवत ध्वजारोहण किया जाएगा। सायं 7 बजे मंचीय कार्यक्रम एवं अतिथियों का आगमन होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री विष्णु देव साय जी, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री विजय बघेल जी, सांसद दुर्ग लोकसभा करेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि माननीय श्री गजेंद्र यादव जी, कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे।
विशिष्ट अतिथियों में माननीय श्री राजमहंत डोमन लाल कोसेवाड़ा जी विधायक अहिवारा एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, माननीय श्री ललित चंद्राकर जी विधायक दुर्ग ग्रामीण एवं उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, माननीया श्रीमती सरस्वती बंजारे जी अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, माननीय श्री देवेंद्र यादव जी विधायक भिलाई नगर, माननीय श्री रिकेश सेन जी विधायक वैशाली नगर तथा माननीय श्री नीरज पाल जी महापौर नगर पालिक निगम भिलाई की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र महिलांग ने दी। आयोजन के निवेदक श्री बी.एल. कुर्रे जी (अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी) गुरु घासीदास सेवा समिति सेक्टर–6 भिलाई, नगर पंजीयन क्रमांक 5716, जिला दुर्ग हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top